{"_id":"68f904242589d9a5f4047828","slug":"passengers-increased-after-diwali-roadways-buses-left-packed-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-133951-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दिवाली के बाद बढ़े यात्री, पैक होकर निकलीं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दिवाली के बाद बढ़े यात्री, पैक होकर निकलीं रोडवेज बसें
Wed, 22 Oct 2025 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बस में सीट तलाशते यात्री। संवाद
पिथौरागढ़। दिवाली के बाद प्रवासियों का मैदानी क्षेत्रों में लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिवाली के बाद दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, बरेली सहित अन्य रूटों पर संचालित बसें पैक होकर रवाना हुईं। पर्याप्त यात्री मिलने से निगम की आय भी बढ़ी है।
दिवाली के दूसरे दिन बुधवार को परिवहन निगम ने पिथौरागढ़ से दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, बरेली और हल्द्वानी रूटों पर 19 बसों का संचालन किया। अन्य दिन इन बसों में यात्रियों की संख्या कम रहती थी। वर्कशॉप से स्टेशन पहुंचते ही सभी बसों में सीट फुल होती जा रही थीं। पर्याप्त यात्री मिलने से बसों को तय समय पर रवाना भी किया गया। सुबह 11 बजे से पहले ही अधिकांश बस मैदानी क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुकी थीं जबकि सामान्य दिनों में यात्रियों को बसों में सीट फुल होने का इंतजार करना पड़ता था। डिपो ने भी यात्रियों के बढ़ने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की। डिपो के मुताबिक, अगले एक-दो दिन में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी।
--
जरूरत पड़ी तो दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन
डिपो के मुताबिक दिल्ली, देहरादून और टनकपुर रूट पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की संभावना है। इसके लिए डिपो से पहले ही तैयारी की है। डिपो के मुताबिक यदि जरूरत पड़ी तो इन रूटों पर दो-दो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
--
खराब बसें पैदा कर सकती हैं परेशानी
स्पेयर पार्ट्स न मिलने से लंबे समय से पांच बसें वर्कशॉप में खड़ीं हैं। दिवाली के बाद अब यदि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो ये खराब बसें डिपो के लिए परेशानी खड़ीं कर सकती हैं। डिपो के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था कर यात्रियों को राहत पहुंचाना चुनौती होगा। हालांकि डिपो का कहना है कि जिन रूटों पर यात्रियों का अधिक दबाव होगा यहां अन्य रूटों की बसों को भेजा जाएगा।
कोट
दिवाली के बाद अब यदि यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो इसकी तैयारी पूरी की गई है। डिपो के पास पर्याप्त बसें हैं। यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़