फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parking will be built in Pithoragarh's Takana and Pandey village areas

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के टकाना और पांडेय गांव क्षेत्र में बनेगी पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Parking will be built in Pithoragarh's Takana and Pandey village areas
राजेंद्र सिंह रावत पालिकाध्यक्ष, पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगरपालिका के शासन को भेजे गए पार्किंग के प्रस्तावों में से टकाना और पांडेय गांव क्षेत्र की पार्किंग को स्वीकृति मिलने के साथ ही निर्माण के लिए प्रथम चरण में 221.68 लाख की राशि जारी हो गई है। नगर के अन्य स्थानों पर पार्किंग निर्माण के लिए भेजे गए प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है जो जल्द ही स्वीकृत होने की उम्मीद है। यह बात पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि टकाना स्थित विकास भवन के सामने लोनिवि की खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग निर्माण के लिए शासन को 139.90 और पांडेय गांव क्षेत्र में शनि मंदिर के पास 344.69 लाख रुपये की डीपीआर भेजी गई थी। दोनों पार्किंग निर्माण के लिए शासन से कार्यदायी संस्था को अग्रिम राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विकास भवन के सामने बनने वाली पार्किंग के लिए 83.94 और पांडेय गांव क्षेत्र की पार्किंग के लिए 137.74 लाख की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पार्किंग आधुनिक तरीके से बनाई जाएंगी। दोनों पार्किंग स्थल में करीब 80 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास, चंद्रभागा मोक्षधाम के पास, कृष्णापुरी बमन नौला के सामने पार्किंग निर्माण की डीपीआर शासन स्तर पर लंबित है। उन्होंने पार्किंग निर्माण के लिए राशि जारी होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल का आभार जताया है। इस मौके पर राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed