{"_id":"5b0059d64f1c1b894c8b5dc2","slug":"parents-undecided-on-lack-of-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की कमी पर उखड़े अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की कमी पर उखड़े अभिभावक
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Sat, 19 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग में एसडीएम को ज्ञापन देते शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय जूनियर हाईस्कूल सेलीपाख में शिक्षकों की कमी पर अभिभावक उखड़ गए हैं। उन्होंने 15 दिन में शिक्षकों की नियुक्ति न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को अभिभावकों ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी से मिलकर समस्या बताई। कहा कि वर्षों से विद्यालय महज दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है। विद्यालय में विज्ञान और सामाजिक विषय के ही शिक्षक हैं, जबकि 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षकों के अन्य पद खाली चल रहे हैं। छात्र खुद ही पढ़ाई कर अन्य विषयों की तैयारी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम सोहन सिंह ने इस मामले में खंड शिक्षा अधिकारी तरुण पंत से आख्या तलब की है। इस दौरान ग्राम प्रधान तारा देवी, एसएमसी अध्यक्ष भगत राम, फकीर राम, ठाकुर राम, मोहन राम, बबीता देवी, गीता देवी आदि थे।
विज्ञापन