{"_id":"642f0c9ca9670bb382012df6","slug":"parents-demonstrated-pithoragarh-news-c-8-1-104809-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Thu, 06 Apr 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट के पोखरी में प्रदर्शन करते अभिभावक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोखरी में शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान हैं। नाराज अभिभावकों ने शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर अपने पाल्यों का नाम विद्यालय से कटवाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को अभिभावक विद्यालय में एकत्र हुए। प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय में वर्ष 2020 से गणित के सहायक अध्यापक का पद रिक्त है। कृषि विषय को 2014 में समाप्त कर दिया गया है, लेकिन कृषि में कार्यरत शिक्षक को समायोजित नहीं किया गया है। विद्यालय में लगभग 168 विद्यार्थी संस्कृत विषय पढ़ते हैं। संस्कृत के अध्यापक का पद ही स्वीकृत नहीं है। वर्तमान में विद्यालय में सहायक अध्यापक व्यायाम और प्रधानाध्यापक का पद भी रिक्त है।
उन्होंने कहा चार नियमित अध्यापकों और एक अतिथि अध्यापक के भरोसे पांच कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। दो सत्रों से अभिभावक अपने स्तर से राशि जमा करके एक स्थानीय निवासी सोनू महरा के माध्यम से गणित विषय का अध्यापन करवा रहे थे। इस सत्र में वह भी उपलब्ध नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने 15 अप्रैल तक विद्यालय में गणित अध्यापक की नियुक्ति नहीं होने पर सामूहिक रूप से अपने पाल्यों का नाम विद्यालय से कटाने और सड़क पर पाल्यों सहित प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। बैठक में अभिभावक संघ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, गिरिजा शंकर जोशी, दिनेश जोशी, नरेश जोशी, राजन राम, संदीप कुमार, गणेश जोशी, पूरन राम, विनोद राम सहित कई अध्यापक मौजूद रहे।