{"_id":"580e40dd4f1c1b3924bc2445","slug":"pant-assembly-back-in-the-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत ने की पिथौरागढ़विधानसभा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत ने की पिथौरागढ़विधानसभा में वापसी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रकाश पंत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। विधानसभा से टिकट को लेकर अब भाजपा में घमासान के आसार हैं। पूर्व संसदीय कार्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश पंत अब बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। पंत का भी कहना है कि पिथौरागढ़ को उन्होंने वरीयता दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुरेश जोशी भी पिछले साढ़े चार साल से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस सीट को प्रकाश पंत ने लगभग छोड़ ही दिया था। अभी दोनों दावेदार पार्टी हाईकमान पर फैसला छोड़ने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से पिथौरागढ़ में प्रकाश पंत की सक्रियता खासी बढ़ गई है। पंत पिछले साढ़े चार साल तक लालकुंआ में सक्रिय रहे। अब उनकी सक्रियता बता रही है कि वे पिथौरागढ़ से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैँ। भाजपा के वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी भी पिछले दिनों इस तरह का संकेत दे चुके हैं। पंत का कहना है कि वह इस समय बूथों में जाकर कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया जान रहे हैं। जितनी जगह गए वहां पर प्रतिक्रिया ठीक मिली है। अपनी ओर से पिथौरागढ़ को ही प्रथम वरीयता में रखा है। अब पार्टी आलाकमान ही तय करेगा कि उनको कहां से मैदान में उतरना है।
विज्ञापन
भाजपा नेता सुरेश जोशी साढ़े चार साल से लगातार इस सीट पर सक्रिय हैं। कई गांवों का दौरा कर चुके हैं। जोशी का दावा है कि उनके कई समर्थक चुनाव लड़ने के लिए आग्रह कर रहे हैं। सुरेश जोशी भी टिकट हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाने का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रकाश पंत ने इस क्षेत्र को लगभग छोड़ सा दिया था। वह लालकुआं से तैयारी करने लगे थे। ऐसे में पार्टी को यह भी देखना होगा कि जमीनी तौर पर जनता के संपर्क में कौन रहा है।
दोनों ही दावेदार कह रहे हैं कि टिकट का मामला पार्टी हाईकमान तय करेगा। दोनों नेताओं की सक्रियता के चलते भाजपा कार्यकर्ता असमंजस में हैं। दोनों नेताओं के बीच दावेदारी का झगड़ा तेज होता है तो इसका असर कार्यकर्ताओं पर पड़ना तय है।