{"_id":"6918b57f2ce1df34e30ddf55","slug":"palliative-care-ward-for-cancer-will-be-established-in-the-district-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134787-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला अस्पताल में स्थापित होगा कैंसर का पैलिएटिव केयर वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला अस्पताल में स्थापित होगा कैंसर का पैलिएटिव केयर वार्ड
Sat, 15 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में पैलिएटिव केयर वार्ड स्थापित होगा जहां कैंसर रोगियों को आसरा मिलेगा। अंतिम चरण के कैंसर रोगियों को यहां भर्ती किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन इनकी देखभाल करेगा। अस्पताल में पैलिएटिव केयर वार्ड बनने से कैंसर रोगियों को अपने जीवन के अंतिम दिनों में काफी राहत मिलेगी।
आम तौर पर कैंसर रोगी अंतिम चरण में काफी दिक्कतों से जूझते हैं। कैंसर रोगियों के दर्द और तकलीफ को कम करने की जिले में अब तक कोई सुविधा नहीं है। अब जिला अस्पताल में लास्ट स्टेज के कैंसर से जूझ रहे रोगियों को भर्ती करने की व्यवस्था होगी। इसके लिए यहां पैलिएटिव वार्ड स्थापित किया जाएगा जिसमें एक साथ चार कैंसर मरीजों को भर्ती किया जाएगा।
उनकी यहां उचित देखभाल होगी और उन्हें बेहतर इलाज देकर उनके दर्द और तकलीफ को कम किया जा सकेगा। प्रशिक्षित डॉक्टर और नर्स इनकी देखभाल और इलाज करेंगे। ऐसे में कैंसर रोगियों को घर पर तड़पना नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से कैंसर रोगियों के परिजनों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यह होता है पैलिएटिव केयर वार्ड
पैलिएटिव केयर वार्ड ऐसे मरीजों के लिए एक विशेष सुविधा है जो कैंसर के अंतिम चरण से जूझ रहे हैं और जब इलाज संभव नहीं रह जाता है। इन वार्ड में भर्ती कैंसर मरीजों के शारीरिक दर्द, मानसिक तनाव और अन्य तकलीफों को कम करने की कोशिश की जाती है। मरीजों के साथ ही इनके परिजनों को अवसाद, चिंता और अन्य मनोवैज्ञानिक समस्याओं से निपटने के लिए परामर्श और सहायता प्रदान की जाती है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पैलिएटिव वार्ड
जिला अस्पताल में स्थापित पैलिएटिव केयर वार्ड आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यहां आईसीयू स्थापित किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक कैंसर रोगियों की उचित देखभाल और इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
कोट
जिला अस्पताल में जल्द पैलिएटिव केयर वार्ड स्थापित किया जाएगा। कैंसर रोगियों को उनके परिजनों को इससे खासी राहत मिलेगी। यह वार्ड अंतिम स्टेज के कैंसर से जूझ रहे मरीजों का आसरा होगा। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़