{"_id":"5ced6985bdec22074d53ce98","slug":"pahaadee-se-girakar-kishor-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरकर किशोर की मौत
Tue, 28 May 2019 10:32 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 28 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
सचिन
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चंडाक क्षेत्र के खितोली गांव में अनुष्ठान में शामिल होने जा रहे एक किशोर की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। 17 साल का यह किशोर बियरशिबा स्कूल में 12वीं का यह छात्र है और खितोली गांव के महेंद्र सिंह अधिकारी का बेटा है।
मंगलवार की सुबह खितोली गांव में महेंद्र सिंह अधिकारी की ओर से गांव के देवी मंदिर में पूजा थी। इस पूजा में अधिकारी का बेटा सचिन भी शामिल था। अनुष्ठान के दौरान पूजा के लिए लाई गई बकरी भाग गई। इस बकरी को पकड़ने की कोशिश में सचिन असंतुलित होकर पहाड़ी से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।
सचिन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूजा भी स्थगित कर दी गई है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई। गांव में ही पंचनामे के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। देर शाम बियरशिबा स्कूल पुलिस लाइन शाखा में सचिन के साथ हुए हादसे की सूचना मिलने पर प्रधानाचार्य ममता मेहता ने शोक में बुधवार को स्कूल बंद करने की घोषणा कर दी है।