फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Paben crisis on the mining village

अवैध खनन से पाभें गांव पर संकट

Wed, 29 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 29 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Paben crisis on the mining village
पाभें गांव में इस तरह खोदी जा रही पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

अवैध खनन से पिथौरागढ़ का पैराग्लाइडिंग स्थल ही नहीं पाभें गांव के लिए भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है। गांव के ऊपर की पहाड़ी को अवैध खनन के काम में लगे तत्वों ने उधेड़ कर रख दिया है। अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो एक दिन पाभें के लोग जबरदस्त भूस्खलन की मार झलेंगे।

विज्ञापन


कनारी, पाभें जाने वाली सड़क से लेकर पाभें गांव के ऊपर की पहाड़ी में जबरदस्त तरीके से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन का काम दिनदहाड़े चल रहा है। ट्रकों में भरकर खनन सामग्री जिला मुख्यालय आ रही है। बजरी (लोकल सेंड) के साथ ही पहाड़ी को खोदकर पत्थर निकाले जा रहे हैं। नाघर के प्रधान सुरेंद्र सिंह बताते हैं कि वर्ष 2013 से अवैध खनन का मामला डीएम, एसडीएम, तहसीलदार के सामने उठाया जा रहा है पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 27 जून 2016 को भी इस मामले में जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया था। डीएम को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कहते हैं कि खनन के इस धंधे को कुछ सफेदपोशों का संरक्षण प्राप्त है, जिस कारण पैराग्लाइडिंग स्थल और पाभें गांव पर खतरा मंडरा रहा है। उधर, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कनारी, पाभें क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की जांच एवं कार्रवाई के आदेश एसडीएम सदर और तहसीलदार को दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed