फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Overloaded Max jeep collapsed

ओवरलोड मैक्स जीप खाई में गिरी

Fri, 08 Dec 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 08 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Overloaded Max jeep collapsed
धारचूला-नारायणआश्रम सड़क पर कुलागाड़ के पास खाई में गिरी मैक्स - फोटो : अमर उजाला

धारचूला से नारायणआश्रम को जा रही मैक्स जीप (यूके 05 टीए 0793) के कुलागाड़ के पास शुक्रवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से चार बच्चों समेत 18 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर बनी है, उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है। जीप ओवरलोड थी। जिलाधिकारी सी रविशंकर के आदेश पर दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बताया गया कि कुलागाड़ के पास शुक्रवार सुबह 10.20 बजे उत्तराखंड लघु जल विद्युत निगम के पाइप से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। पहाड़ी पर रखा एक पाइप खुद ही लुढ़ककर सड़क पर आ गिरा था। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आरके पांडे मौके पर पहुंचे। यह जीप सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जाकर पलट गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल न्यू सुवा धारचूला निवासी वनकर्मी भगत सिंह (55) पुत्र मंगल सिंह, छाना गलाती निवासी चंद्रा देवी (18) पुत्री विशन सिंह, सिर्दांग कुरीला निवासी हयात सिंह (45) पुत्र खड़क सिंह, सिर्दांग निवासी छोरी देवी (50) पत्नी सुरी राम और छलमाछिलासूं निवासी मदन वर्मा (29) पुत्र उत्तम वर्मा को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में घायल सिर्दांग निवासी रमेश राम (40) पुत्र हरी राम, उनकी पत्नी दुर्गा देवी (35), उनकी तीन वर्षीय बेटी ममता, आठ वर्षीय बेटी राखी, छह वर्षीय बेटी अक्षरा, सिर्दांग गांव की ही पूजा (19) पुत्री रवींद्र राम, जितेंद्र वर्मा (32) पुत्र बहादुर वर्मा, कुंदन राम (45) पुत्र लाली राम, उनकी बेटी ईशा (12), वाहन चालक छलमाछिलासूं निवासी आशुतोष वर्मा (32) पुत्र रामलाल वर्मा, सिर्खा निवासी राजेश्वरी देवी (27) पत्नी मनीष कुमार, उनकी 11 माह की बेटी आशिका और सिर्खा निवासी निरंजन सिंह (32) पुत्र सोबन सिंह का धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आरती, डॉ. किशोर सिर्खाल, डॉ. अनिल मार्छाल, डॉ. विजय फिरमाल घायलों का इलाज कर रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, कैलाश रावत, हरीश गुंज्याल, केशर धामी सहित तमाम लोगों ने घायलों की मदद की और जिला अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क पर चलती है मनमानी 
धारचूला से आगे गर्बाधार, तवाघाट, नारायणआश्रम, सोबला जाने वाली सड़क पर यातायात के किसी नियम का पालन नहीं होता। वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां भरकर बेखौफ चलते रहते हैं। मुख्य बाजार में पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह यात्रियों को बाजार के बाहर कुछ दूरी पर खड़ा कर देते हैं। मैक्स जीप में अधिकतम दस सवारी बैठती हैं, लेकिन इस जीप में 18 लोग ठूंसे हुए थे।


लघु जल विद्युत निगम के पाइप कई जगह फैले
कुलागाड़ में लघु जल विद्युत निगम की परियोजना के निर्माण का काम चल रहा है। परियोजना के लिए आए पाइप पहाड़ी पर अटकाकर रखे गए हैं। शुक्रवार की दुर्घटना इसी पाइप के कारण हुई। एसडीएम आरके पांडे ने लघु जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर कहा है कि सड़क के किनारे पहाड़ी पर अटके पाइप शीघ्र हटाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed