फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outrage over the transfer of eight doctors; sit-in protest held

Pithoragarh News: आठ चिकित्सकों के तबादले पर आक्रोश, दिया धरना

Thu, 16 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Outrage over the transfer of eight doctors; sit-in protest held
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल से आठ चिकित्सकों के एक साथ तबादले के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ गया है। लोहाघाट संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। समिति ने तबादले रद्द न होने पर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंकने और अस्पताल में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को मरीजों और तीमारदारों का समर्थन मिला। गोरखा ने बताया कि दो चिकित्सक कार्य मुक्त हो चुके हैं, अन्य को भी जल्द कार्य मुक्त किया जा सकता है। लोगों का कहना है कि इन तबादलों से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी। चिकित्सा अधीक्षक विराज राठी ने बताया कि स्त्री रोग, बाल रोग, चेस्ट और निश्चेतक विशेषज्ञ सहित आठ चिकित्सकों के तबादले के आदेश आए हैं। कृतिका सती और देवांशी आर्या कार्य मुक्त हो चुकी हैं। यहां राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, गोपाल कनौजिया, दीपक साह आदि रहे।
विज्ञापन



---

विधायक ने जताई नाराजगी, स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मांग
उपजिला अस्पताल लोहाघाट से एक साथ आठ चिकित्सकों के तबादले पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने भी गहरी नाराजगी जताई है। विधायक अधिकारी ने कहा कि सरकार चिकित्सकों के तबादला कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। विधायक ने कहा कि वह देहरादून जा रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर तबादला रुकवाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो आंदोलन और तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed