फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Outrage over not taking action against the woman's attacker

Pithoragarh News: महिला के हमलावर युवक पर कार्रवाई नहीं होने से आक्रोश

Mon, 22 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Outrage over not taking action against the woman's attacker
पिथौरागढ़। पांच दिन पूर्व पिथौरागढ़ नगर के खड़कोट वार्ड में एक युवक के महिला पर हमला करने से लोगों में आक्रोश है। नाराज लोगों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना और एसपी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

सोमवार को खड़कोट वार्ड की महिलाएं और अन्य लोग पहले कोतवाली पहुंचे। इस दौरान हमलावर युवक पर कार्रवाई नहीं होने पर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद एसपी कार्यालय गए। महिला के पति चंचल सिंह ने कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए गलवान घाटी में तैनात है। उनका परिवार खड़कोट में रहता है।
विज्ञापन

बताया कि 18 मई की सुबह बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रही उनकी पत्नी पर वार्ड में रहने वाले मोहित बिष्ट ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। तहरीर के बाद भी पुलिस ने मामूली धारा में केस दर्ज किया है। उन्होंने एसपी से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जा जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed