Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Oranges from Bageshwar are spreading their sweetness in Pithoragarh

Uk: बागेश्वर का संतरा पिथौरागढ़ में घोल रहा मिठास, 12 लाख फल बेचे गए

Mon, 29 Dec 2025 04:49 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Mon, 29 Dec 2025 04:49 PM IST
सार

 बागेश्वर जिले के महरगाड़ घाटी का रसीला संतरा पिथौरागढ़ जिले में भी अपनी मिठास घोल रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मांग अधिक होने से अब तक महरगाड़ के काश्तकारों ने पिथौरागढ़ जिले के नाचनी बाजार में 12 लाख रुपये के संतरे बेचे हैं।

विज्ञापन
Oranges from Bageshwar are spreading their sweetness in Pithoragarh
नाचनी बाजार में बिक रहा बागेश्वर के महरगाड़ घाटी का रसीला संतरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बागेश्वर जिले के महरगाड़ घाटी का रसीला संतरा पिथौरागढ़ जिले में भी अपनी मिठास घोल रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मांग अधिक होने से अब तक महरगाड़ के काश्तकारों ने पिथौरागढ़ जिले के नाचनी बाजार में 12 लाख रुपये के संतरे बेचे हैं। लोग इन संतरों को खूब पसंद कर रहे हैं। मांग अधिक होने से काश्तकारों को भी इनका उचित बाजार मिला है।

विज्ञापन

नाचनी बाजार संतरे बेचने पहुंचे काश्तकार धरम सिंह कोश्यारी, बाजो सिंह कोश्यारी, लच्छम सिंह कोरंगा ने बताया कि आकार के आधार पर संतरे का दाम तय किया गया हे। पहले ग्रेड का संतरा 130, दूसरे ग्रेड का 100 जबकि तीसरे ग्रेड का संतरा 80 रुपये दर्जन बिक रहा है। पिथौरागढ़ और थल से थोक व्यापारी संतरे खरीदने महरगाड़ घाटी के गांवों में पहुंच रहे हैं। किसमिला गांव के धरम सिंह ने बताया कि उन्होंने अब तक 90, लछम सिंह ने 60, मंगल सिंह कोरंगा ने 55 हजार, जबाजो सिंह ने 50 हजार के संतरे बेचे हैं। घाटी के 15 हजार से अधिक काश्तकारों ने अब तक संतरे का 12 लाख रुपये का कारोबार किया है।

विज्ञापन

सिंचाई सुविधा के अभाव में दो-तीन साल में सूख रहे हैं पेड़

महरगाड़ के काश्तकारों के चेहरे पर जहां संतरे का उचित बाजार मिलने की खुशी है वहीं सूख रहे पेड़ों ने इनकी चिंता भी बढ़ा दी है। सुरेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, भूपाल सिंह, जगत सिंह सहित अन्य काश्तकारों ने बताया कि सिंचाई की सुविधा न होने से दिक्कत है। संतरे की पैदावार तो अच्छी हो रही है लेकिन सिंचाई की सुविधा न होने से पेड़ दो या तीन साल तक फल देने के बाद सूख रहे हैं। कहा कि यदि उद्यान विभाग सिंचाई की आधुनिक ड्रिप तकनीक की व्यवस्था करता तो गुणवत्ता के साथ पैदावार और पेड़ों की उम्र भी बढ़ती। कहा कि वे लंबे समय से सिंचाई के लिए लिफ्ट योजना की मांग भी कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रिप इरिगेशन के लिए पर्याप्त बजट है। शीघ्र ही शामा मोबाइल टीम के प्रभारी को महरगाड़ घाटी में भेजा जाएगा। काश्तकारों की हर समस्या का समाधान होगा। - हरीश चंद्र आर्या, मुख्य उद्यान अधिकारी, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed