फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to the proposed dam in Darma valley started

Pithoragarh News: दारमा घाटी में प्रस्तावित बांध का विरोध शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Opposition to the proposed dam in Darma valley started
धारचूला में दारमा संघर्ष समिति के लोग प्रस्तावित बांध का विरोध करते। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा संघर्ष समिति ने दारमा घाटी में जल विद्युत परियोजना के लिए प्रस्तावित बांध का विरोध शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि बांध बनने से क्षेत्र में काफी नुकसान होगा। ऐसे में इस बांध को किसी भी हाल में नहीं बनने दिया जाएगा। समिति ने कहा कि जरूरत पड़ी तो असहयोग आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

दारमा संघर्ष समिति की ग्राम पंचायत गो घाटीबगड़ में बैठक हुई जिसमें दारमा के बुकाग बालिंग में बनने वाली जल विद्युत परियोजना पर विचार विमर्श किया गया और भविष्य में होने वाले संभावित नुकसान को देखते हुए बांध को नहीं बनने देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दारमा संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूरन सिंह ग्वाल ने आरोप लगाया कि दारमा क्षेत्र में भू सर्वे के नाम पर जगह-जगह सुरंग खोद दी है जिससे जमीन कच्ची हो गई है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी और काम तत्काल रोकने को कहा जाएगा। साथ ही पूरे क्षेत्र में मुहिम चलाकर क्षेत्रवासियों को बांध से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो दारमा क्षेत्र में असहयोग आंदोलन किया जाएगा जिसमें दारमा का कोई भी व्यक्ति बांध बनाने में काम कर रहे कर्मियों को किसी भी रूप में सहयोग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रं कल्याण संस्था के संरक्षक बिशन सिंह बोनाल ने लोगों को बांध से सीमांत इलाकों में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। बैठक में समिति संरक्षक फल सिंह बोनाल, डॉ. प्रेम नगन्याल, जीवन मार्छाल, छोरी देवी, नरु सेलाल, दिनेश चलाल, भजन ग्वाल, मनोज नगन्याल, धीरा ग्वाल, आशा दरियाल, वीरेंद्र सोनाल, रूप सिंह तीतियाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed