फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to construction of building in ITI's playground

Pithoragarh News: आईटीआई के खेल मैदान में भवन निर्माण का विरोध

Wed, 26 Jul 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 26 Jul 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of building in ITI's playground
अस्कोट आईटीआई के खेल मैदान में निर्माण कार्य रुकवाते लोग। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अस्कोट के खेल मैदान में भवन निर्माण करने से खेल प्रेमियों, जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर कार्य रुकवा दिया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि संस्थान के पास सैकड़ों नाली जमीन है तो मैदान में भवन निर्माण की क्या जरूरत है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था आर्थिक लाभ लेने के लिए क्षेत्र के एक मात्र खेल मैदान को बर्बाद करने पर आमादा है। यह क्षेत्र और खेलप्रेमियों के हित में नहीं है। राज्य आंदोलनकारी बीरजंग पाल, गोविंद सिंह रावत, खड़क सिंह भंडारी, प्रकाश सिंह पाल, पूर्व छात्र संघ सचिव चंद्र मोहन पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह पाल, बलवंत सिंह भंडारी, महेंद्र सिंह जेठी, पूरन राम आदि लोगों ने कार्य रुकवाने के बाद प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद को ज्ञापन देकर खेल मैदान में भवन निर्माण नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जबरन भवन निर्माण किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनीता पाल, हिनकोट के प्रधान बहादुर सिंह बिष्ट, देवल की प्रधान आशा पाल क्षेत्र पंचायत सदस्य विवेक भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान में खेल मैदान का होना आवश्यक है। संस्थान के पास अन्य स्थान पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। जन भावनाओं के अनुरूप कार्यदायी संस्था से अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करने को कहा गया है। - आनंद प्रसाद, प्रधानाचार्य आईटीआई अस्कोट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed