फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opening of Atal School

शिक्षा मंत्री ने जिले के 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का किया शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Opening of Atal School
पिथौरागढ़। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने जिले के 16 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया। इनमें जीआईसी थरकोट, देवलथल, नारायणनगर, बड़ाबे, झूलाघाट, बरम, नाचनी, गणाई, जौरासी, गंगोलीहाट, डीडीहाट, बलुवाकोट, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, जाबुकाथल और गोरंगचौड़ शामिल हैं। इनमें से 10 विद्यालयों की सीबीएसई से मान्यता भी मिल गई है।
विज्ञापन

रविवार को अटल उत्कृष्ट विद्यालय जीआईसी थरकोट में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पांडेय ने जिले के प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो स्कूल अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालय खोलने का सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा देना है।
विज्ञापन

चयनित अटल उत्कृष्ट विद्यालय में अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होने पर विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण व्यवस्था संचालित होगी। इससे निर्धन परिवार के बच्चे भी अंग्रेजी भाषा में शिक्षा ले सकेंगे। प्रदेश में चयनित 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय हैं, जिनमें 15 जुलाई के बाद योग्य शिक्षक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालयों को सीबीएसई की मान्यता मिलने से विद्यालय में अब स्मार्ट क्लासेज के अलावा अन्य अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का आंकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा पांच तक मातृ भाषा में पठन-पाठन किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने कहा अटल उत्कृष्ट विद्यालय के खुलने से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में विकास होने के साथ ही गरीब घर के बच्चे को भी सरकारी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास होगा।
उन्होंने कहा कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों से यहां के दूरस्थ क्षेत्रों तक के बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। इधर, गंगोलीहाट विधानसभा में विधायक मीना गंगोला ने जीआईसी गणाई का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

ऑनलाइन होंगे प्रवेश
पिथौरागढ़। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि कोविड-19 के कारण आनलाइन एडमिशन पोर्टल educationportal.uk.gov.in की भी शुरुआत की गई है। इससे बच्चों के ऑनलाइन प्रवेश होंगे। सभी अध्यापक और अध्यापिका गांव-गांव जाकर लोगों को इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed