{"_id":"69e90461c2ef584d8e0279df","slug":"open-sewerage-increases-the-risk-of-disease-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-140935-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खुले में बह रहा सीवर बढ़ा बीमारी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खुले में बह रहा सीवर बढ़ा बीमारी का खतरा
Wed, 22 Apr 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट में बीआरओ कैंप में लाइन से इस तरह हो रहा है सीवर का रिसाव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। बीआरओ कैंप में लाइन में रिसाव से सीवर खुले में बह रहा है। ऐसे में आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं तो बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने बीआरओ से शीघ्र रिसाव को बंद करने की मांग की है।
क्षेत्र के लोगों ने 67 ग्रिफ की बीआरटीएफ कंपनी के कमांडेंट प्रशांत सिंह से मुलाकात कर समस्या के तुरंत समाधान की मांग की। लोगों ने कहा कि लाइन में रिसाव से लगातार सीवर बह रहा है। इससे उठने वाली दुर्गंध से उनका घरों के भीतर रहना मुश्किल हो गया है। गर्मी में सीवर बहने से बीमारी का खतरा भी बना हुआ है। लोगों ने कहा कि बीआरओ के आवासों से निकलने वाला गंदा पानी घरों के पास तक पहुंच रहा है। लोगों ने शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस पर कमांडेंट ने सहायक अभियंता अशोक कुमार और अवर अभियंता निखिल चौधरी को मौके पर भेजकर समस्या का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीण एकता मंच के तरुण पाल, बृजमोहन ओझा, रवि पाल, राजा चंद, सुरेश बसेड़ा आदि शामिल रहे। संवाद