{"_id":"65087d0e19bcc606a3099e94","slug":"open-border-between-india-and-nepal-is-suitable-for-criminals-pithoragarh-news-c-243-1-alm1003-1023-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अपराधियों के लिए मुफीद है भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अपराधियों के लिए मुफीद है भारत-नेपाल के बीच खुली सीमा
Mon, 18 Sep 2023 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। वर्ष 2011 में मुंबई के पत्रकार जेडे की हत्या में सजायाफ्ता फरार आरोपी दीपक सिसोदिया को बीती देर एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट ने बनबसा के पास दबोच लिया। इस संबंध में यहां पुलिस और खुफिया तंत्रों को कोई जानकारी नहीं थी। इस घटना से स्पष्ट है कि बनबसा से लगी नेपाल की खुली सीमा अपराधियों के लिए मुफीद है। खुली सीमा पर जगह-जगह चोर रास्तों से अपराधी और तस्कर आसनी से आवागमन करते हैं।
वर्ष 2011 में मुंबई के पत्रकार की हत्या में सजा काट रहा आरोपी दीपक सिसोदिया पिछले वर्ष पेरोल पर जनवरी में हल्द्वानी आया था। मार्च में उसे वापस जाना था लेकिन वह फरार हो गया था। उत्तराखंड पुलिस तब से उसकी तलाश में थी। रविवार देर रात एसटीएफ को मिली सूचना के बाद उसे नेपाल से बनबसा रेलवे स्टेशन पार्किंग पर पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।
बता दें कि टुंडा नामक शातिर अपराधी भी कई वर्ष पूर्व नेपाल से बनबसा पहुंचने पर धरा गया था। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस और एसएसबी की भारत नेपाल सीमा पर पैनी नजर है। सीमा पर सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस की सतर्कता से शातिर आरोपी धरा गया है। संवाद