फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   OPD decreased due to rain, patients' pain increased without orthopedic doctors

Pithoragarh News: बारिश से ओपीडी घटी, हड्डी के डॉक्टर बिना बढ़ रहा मरीजों का दर्द

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
OPD decreased due to rain, patients' pain increased without orthopedic doctors
चंपावत। जिले में लगातार बारिश के कारण जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घट गई है। सामान्य दिनों के मुकाबले सोमवार को करीब 200 मरीज कम पहुंचे।
विज्ञापन




सामान्य दिनों में जहां 500 से अधिक मरीज आते थे वहीं सोमवार को यह संख्या करीब 300 रह गई। खराब मौसम और ग्रामीण क्षेत्रों से आवागमन में दिक्कतें इसकी मुख्य वजह रहीं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दूरस्थ गांवों से आने वाले मरीजों की संख्या में विशेष कमी आई है हालांकि अस्पताल पहुंचे मरीजों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इन दिनों जिला अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याओं वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। कई मरीजों को बिना इलाज या परामर्श के लौटना पड़ा या अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ा।


..............

अस्थि रोग विशेषज्ञ वर्तमान में चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात हैं। उनके वापस लौटने तक अस्पताल में अस्थि रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों की ओपीडी और आपातकालीन सेवाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं साथ ही मरीजों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।



-डॉ. एचएस ह्यांकी, पीएमएस, जिला अस्पताल चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed