फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only five percent of the students reached seven colleges

सात महाविद्यालयों में मात्र पांच फीसदी छात्र पहुंचे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Only five percent of the students reached seven colleges
मुनस्यारी महाविद्यालय में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाई, नारायणनगर, बलुवाकोट, मुनस्यारी महाविद्यालयों में दस फीसदी छात्र प्रवेश को पहुंचे। जबकि पहले दिन मात्र पांच फीसदी छात्र ही अध्ययन के लिए पहुंचे। सभी महाविद्यालयों में थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था मुख्य गेट पर ही की गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को पिथौरागढ़ महाविद्यालय में 11 बजे मुख्य गेट पर कोरोना कमेटी के संयोजक डॉ. डीके उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सुबह 11:15 बजे सैन्य विभाग के बाहर बीए, एमए सेमेस्टर में प्रवेश कमेटी छात्रों के आने का इंतजार करती नजर आईं। सामाजिक दूरी के तहत प्रमाण पत्रों की जांच करने के बाद प्रवेश दिया गया। 11:35 बजे बीबीए के पांच छात्र सामाजिक दूरी के तहत अध्ययन करते नजर आए। छात्रों के साथ ही प्रवक्ता ने भी मास्क पहना था।
विज्ञापन

वहीं 11:38 बजे कॉमर्स विभाग में विभाग प्रभारी डॉ. जीसी पंत प्रवेश के लिए सामाजिक दूरी के तहत लगाई गई सीटों की जांच करते नजर आए। उन्होंने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के लिए अभिभावकों का लिखित सहमति पत्र देना होगा। जिसके बाद कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। 12 बजे महाविद्यालय के मुख्य हॉल के पास कुछ छात्र प्रवेश को लेकर फॉर्म भरते नजर आए। 12.05 बजे प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी प्रयोगात्मक कक्षाओं के संचालन को लेकर होने वाली बैठक की तैयारी को लेकर व्यस्त नजर आए। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में प्रयोगात्मक कक्षाओं के संचालन की अनुमति है। अन्य कक्षाओं के संचालन के लिए छात्र को अभिभावक का सहमति पत्र लाना होगा। बाहरी राज्यों के छात्रों को निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी। उन्होंने बताया कि एमएससी की कक्षाओं के लिए 30-30 छात्र को तीन-तीन दिन कक्षाओं में पढ़ाई को आना होगा। बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन यथावत चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रयोगात्मक कक्षाओं के संचालन की व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक चौबंद रहेंगी। 12:20 बजे मुख्य भवन की गैलरी में डॉ. दीपक तिवारी छात्रों को मास्क ठीक से पहनने के निर्देश देते नजर आए। पहले दिन किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया गया। सिर्फ बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बीकॉम, एमकॉम में प्रवेश के लिए 120 छात्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed