{"_id":"6679babb146ea260a70e2e38","slug":"only-567-mld-water-is-being-provided-from-the-scheme-worth-crores-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-114740-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करोड़ों की योजना से मिल रहा सिर्फ 5.67 एमएलडी पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करोड़ों की योजना से मिल रहा सिर्फ 5.67 एमएलडी पानी
Mon, 24 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
आंवलाघाट पंपिंग योजना के निरीक्षण के दौरान पानी की जानकारी लेती जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा। संवा
पिथौरागढ़। करोड़ों की योजनाओं के बावजूद पानी के लिए हाहाकार मचा है। वहीं आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से सिर्फ 5.67 एमएलडी पानी की आपूर्ति हो रही है। इसी को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने वेल एक और वेल दो में पानी की कमी को देखते हुए चैनेलाइज करने के निर्देश दिए है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि चैनेलाइज से दोनों कुओं में पानी उपलब्ध रहेगा और पंपिंग होने पर पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। उन्होंने जल संस्थान और जल निगम को पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने लोनिवि के अभियंता दिनेश जोशी को बांस-तल्लीसार सड़क के डेंजर जोन में शीघ्र सुरक्षा दीवार बनाने और नाली निर्माण के निर्देश दिए।
इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र जोशी, सहायक अभियंता विनय जोशी, अपर सहायक ललित मोहन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र सिंह बोहरा, सोबन सिंह, पंकज बिष्ट, देवराज, मुकेश वल्दिया, महिपाल भंडारी आदि मौजूद थे।