{"_id":"5ae20ad44f1c1b64098b69cc","slug":"one-report-not-released-from-the-ultrasound-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन से नहीं निकली एक भी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन से नहीं निकली एक भी रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट का अस्पताल भवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख की आबादी की स्वास्थ्य की देखभाल के लिए खोले गए गंगोलीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ के स्थान पर मात्र तीन डॉक्टर कार्यरत हैं। रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन से 12 साल के अंतराल में एक भी रिपोर्ट नहीं निकली है। अस्पताल केवल प्राथमिक इलाज ही दे पा रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में वर्ष 2006 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया, लेकिन सरकार रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं कर पाई। नतीजतन अब तक अल्ट्रासाउंड से एक भी जांच नहीं हो पाई। दिसंबर 2016 से तकनीशियन नहीं होने से एक्सरे मशीन भी बेकार पड़ी है। लोगों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की जांच के लिए 77 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। अस्पताल में टाइफाइड, पीलिया की किट नहीं है, इनकी जांच बाहर से होती है। अस्पताल में केवल बलगम, एचआईबी, टीबी, शुगर, ब्लड ग्रुप और पेशाब की जांच होती है। आईबी सेट, इंजेक्शन की भी कमी है। मरीजों को बाजार से खरीदनी पड़ती है। अस्पताल में कुछ ही दवाएं मिल पाती हैं। एंटी रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं। पानी और शौचालय की व्यवस्था तक ठीक है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम सुबह 8.34 बजे अस्पताल पहुंची। डॉक्टर शंकर दत्त सूंठा बुखार से पीड़ित चिटगल निवासी सीता देवी (38) का चेकअप कर रहे थे। नौ बजे बुखार से पीड़ित हाट गांव निवासी प्रतीक (3) को परिजन अस्पताल लेकर आए। सुबह 9.30 बजे हाट गांव से परिजन बुखार से पीड़ित नौ माह की मीनाक्षी को अस्पताल लेकर आए। उसे भी डॉक्टर ने वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पदों के सापेक्ष तैनाती
अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्साधिकारी प्रथम, शल्य चिकित्सक, फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजिस्ट, पैथोलॉजिस्ट, दंत चिकित्सक के पद सृजित हैं, लेकिन अस्पताल में प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्साधिकारी प्रथम और दंत चिकित्सक ही तैनात हैं। आयुष विंग में एक चिकित्सक तैनात है। फार्मेसिस्ट के दो पदों में से एक ही तैनात है। स्टाफ नर्स के 10 में से 5 पर तैनाती है, उसमें से वर्तमान में दो मातृत्व अवकाश में हैं। वार्ड ब्वाय के 4 पदों में से दो कार्यरत हैं, एक को पर्ची काटने की जिम्मेदारी दी गई है। लैब तकनीशियन तैनात है।
गंगोलीहाट के अस्पताल में एक महिला रोग विशेषज्ञ, एक बाल रोग विशेषज्ञ की जल्द तैनाती होगी। इस संबंध में शासन से बात हो गई है। अन्य कमियों को भी दूर किया जाएगा। -मीना गंगोला, विधायक गंगोलीहाट