फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   one rank one pension ex servicemen Procession

Pithoragarh News: सरकार के खिलाफ सड़कों पर गरजे पूर्व सैनिक

Mon, 03 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
one rank one pension ex servicemen
Procession
बेड़ीनाग में रैली निकालते पूर्व सैनिक। संवाद
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग/मुनस्यारी। वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने नगर में जुलूस निकाला। बाद में उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


जिले के विभिन्न स्थानों के पूर्व सैनिक सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए और वेतन विसंगति दूर करो के नारे के साथ नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि जेसीओ, ओआर की पेंशन ओआरओपी दो की गठित समितियों से मनमाने ढंग से तय करना गलत है। इससे उनको मिलने वाली पेंशन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। समान रैंक एवं समान सेवाकाल होने पर पेंशन में भिन्नता होने से पेंशनर के साथ सशस्त्र बलों के मनोबल पर प्रभाव पड़ना स्वाभाविक हैं।
विज्ञापन


कहा है कि ओआरओपी दो की विसंगतियों के कारण वर्ष 2024 में होने वाले ओआरओपी तीन पर असर पड़ने की अधिक आशंका है। उन्होंने वेतन विसंगतियों को जल्द दूर करने की मांग की। इस मौके पर मयूख भट्ट, कै. टीडी भट्ट, रमेश सिंह, दयाल सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र जोरा, ललित मोहन जोशी, संजय प्रसाद, प्रदीप ऐरी, गोविंदी देवी, जानकी, लक्ष्मी बोहरा, श्याम सिंह, गोपाल सिंह महरा समेत दर्जनों सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोलीहाट में पूर्व सैनिक जीआईसी गेट के सामने एकत्र हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष कै. शेर सिंह, केसर सिंह बिष्ट, मनोज पांडे, राजेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, गणेश लाल चौधरी, दान सिंह महरा, शंकर लाल आदि मौजूद थे।


बेड़ीनाग में पूर्व सैनिक शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और तहसील कार्यालय तक जुलूस निकाला। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डांगी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की मांग और विसंगतियों के खिलाफ पिछले 12 वर्षों से लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान महेश राठौर, महेंद्र सिंह, दीवान सिंह मेहरा, राजेश रावत, देवेंद्र महरा, इंदर सिंह धानिक, कुंदन सिंह, खुशाल सिंह समेत चौड़मन्या, पुरानाथल, राईआगर, कांडेकिरौली, पांखू से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीरनारियां मौजूद थीं। मुनस्यारी में ब्लॉक अध्यक्ष भगत सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने सैनिक विश्राम गृह से एसडीएम कार्यालय तक हाथों में तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। उन्होंने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed