{"_id":"682e02b9e5435b03310f482b","slug":"one-person-missing-from-jhulaghat-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128065-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट से एक व्यक्ति लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट से एक व्यक्ति लापता
Wed, 21 May 2025 10:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 21 May 2025 10:13 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट से एक व्यक्ति लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी शेखर चंद्र कलखुड़िया वर्तमान में परिवार सहित जिला मुख्यालय में रहता है। बीते सोमवार वह अपने चचेरे भाई बेनीराम कलखुड़िया के यहां पहुंचा। दूसरे दिन मंगलवार को घर से निकला लेकिन न तो चचेरे भाई के घर और न अपने घर लौटा। स्थानीय लोगों के मुताबिक उसे काली नदी के किनारे बैठा देखा गया। अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोगों और परिजनों ने कानड़ी, सीमू और बलतड़ी में उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। भाई कृष्ण चंद्र कलखुड़िया ने बताया कि काली नदी किनारे उसकी लाठी और चप्पल मिले हैं। उसके लापता होने से परिजनों में कोहराम है। संवाद
विज्ञापन