फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One orthopedic doctor is in the camp and the other is on leave, patients are wandering for treatment.

Pithoragarh News: हड्डी के एक डॉक्टर शिविर में तो दूसरे अवकाश पर, इलाज के लिए भटके मरीज

Fri, 06 Feb 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 06 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
One orthopedic doctor is in the camp and the other is on leave, patients are wandering for treatment.
जिला अस्पताल में बंद आर्थो विभाग। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मरीजों पर भारी पड़ रही हैं। ऐसा ही हुआ जिला अस्पताल में। यहां हड्डी के एक डॉक्टर शिविर में तो दूसरे अवकाश पर रहे। एक साथ दोनों डॉक्टरों के न होने से मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। मरीजों को निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर रोज धारचूला, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुनस्यारी, कनालीछीना सहित अन्य हिस्सों से हड्डी रोग के इलाज के लिए 80 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। शुक्रवार को भी मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचे और हड्डी रोग विशेषज्ञों के कक्षों के बाहर इंतजार करते रहे। एक विशेषज्ञ अवकाश पर रहे तो मरीजों की अनदेखी कर दूसरे विशेषज्ञ को शिविर में भेज दिया गया। ऐसे में यहां मरीजों को इलाज नहीं मिला। दोनों डॉक्टरों के न होने की जानकारी मिलने पर मरीजों को लंबे इंतजार के बाद निजी अस्पतालों में जाकर इलाज कराना पड़ा। दोनों डाक्टरों में एक के भी अस्पताल में न होने से मरीजों और तीमारदारों ने आक्रोश जताते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

केस एक
कमर दर्द से जूझती हुई कनालीछीना की कमला देवी अस्पताल पहुंची। एक घंटे के इंतजार के बाद जब इन्हें दोनों डॉक्टरों के न होने की जानकारी मिली तो निजी अस्पताल जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
थल के हेमंत पैर में दर्द से कराहते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों डॉक्टर न होने से इन्हें निजी अस्पताल जाकर इलाज कराना पड़ा।
कोट
एक हड्डी रोग विशेषज्ञ की शिविर में ड्यूटी लगी तो दूसरे के अवकाश पर जाने से दिक्कत रही शनिवार से मरीजों को नियमित इलाज मिलेगा। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed