{"_id":"65fb0dfccd49fc68050d6359","slug":"one-died-after-being-hit-by-a-boulder-in-baluwakot-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111430-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट में बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट में बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत
Wed, 20 Mar 2024 09:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बलुवाकोट ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति की बोल्डर की चपेट में आने मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धारचूला भेज दिया है।
मंगलवार को बलुवाकोट बाजार में पोखरी निवासी शेर सिंह (57) पुत्र भुर सिंह सामान लेने आए हुए थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोग चिंतित होकर खोजबीन करने के लिए रिश्तेदारों से संपर्क करने लगे लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बुधवार सुबह स्थानीय प्रदीप सिंह धामी को नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया।
मृतक के पुत्र दीपक सिंह की सूचना पर कोतवाल अनिल आर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि बोल्डर की चपेट में आकर खाई में गिरने से मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारणों का खुलासा हो सकेगा। ग्राम प्रधान पूरन ग्वाल ने घटना की सूचना प्रशासन को देकर परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
--
कार खाई में गिरी, चालक सहित तीन लोग घायल
गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर बैक करते समय एक कार सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर कर दिया गया।
मंगलवार की देर शाम कार (यूके 05 टीए 2688) चालक सवारियों को लेकर तड़ीगांव गया था। वहां पहुंचकर यात्रियों को उतारे बिना ही चालक कार को बैक करने लगा। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार में सवार चालक मनोज कुमार (28) पुत्र रमेश राम निवासी तड़ीगांव, संजय तिवारी (24) पुत्र उमेश तिवारी निवासी डोबाभागू और अजय कुमार (18) पुत्र हरीश राम निवासी तड़ीगांव घायल हो गए। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके में पहुंच गए।
उन्होंने घायलों को निकालकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. करन ने बताया कि अजय कुमार और संजय तिवारी गंभीर घायल हैं। दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
पंकज