{"_id":"65d0e572a95b54b4780f8a66","slug":"one-caught-setting-fire-in-the-forest-released-on-personal-bond-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-110320-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगल में आग लगात एक दबोचा, निजी मुचलके पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगल में आग लगात एक दबोचा, निजी मुचलके पर छोड़ा
Sat, 17 Feb 2024 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 Feb 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए ड्रिल करती वन विभाग की टीम। स्रोत: वन विभाग
पिथौरागढ़। वन विभाग ने चंडाक क्षेत्र में जंगल में आग लगाते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। उसे फटकार लगाते हुए पांच हजार का चालान करते हुए वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को निजी मुचलके पर हिदायद देकर छोड़ दिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इधर फायर सीजन और जंगलों में बढ़ती आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग ने 10 कंट्रोल रूम बना दिए हैं। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ वन विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके अलावा वन विभाग जागरूकता अभियान भी चला रहा है। अभी तक फायर सीजन में 15 घटनाएं हो चुकी हैं।
वन विभाग की ओर से जिले में बनाए गए 68 क्रू स्टेशन में 250 फायर वाचर और 160 वन रक्षकों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जंगलों की आग को लेकर लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। वन विभाग की टीम जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए लगातार ड्रिल भी कर रही है।
विज्ञापन
जंगल में लगे आग तो इन नंबरों पर करें संपर्क
जंगलों में आग की सूचना देने के लिए लोग आपदा प्रबंधन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा डीएफओ कार्यालय के 05964-225234, उप प्रभागीय वनाधिकारी डीडीहाट, बेड़ीनाग 94111-89970, पिथौरागढ़ कंट्रोल रूम 73510-74808, डीडीहाट 75790-62887, बेड़ीनाग 94567-31336, मुनस्यारी 75002-33888, अस्कोट 75790-62887, धारचूला 94101-56299 और गंगोलीहाट के लिए 94567-31336 नंबर जारी किया गया है।