फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One arrested for cheating more than 12 lakhs from Noida

12 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला नोएडा से गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating more than 12 lakhs from Noida
पिथौरागढ़। पुलिस ने 12.18 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छह माह से आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ थाने में चोलामंडलम इनवेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड सितारगंज रोड खटीमा के एरिया बिजनेस मैनेजर नितिन कुमार सक्सेना ने नवंबर 2021 को धोखाधड़ी होने की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी ग्राहकों को वाहनों की खरीद के लिए लोन देती है। पिथौरागढ़ में स्थित उनकी कंपनी के शाखा प्रबंधक लोकेश मित्तल ने अपने पद का दुरुपयोग कर ग्राहकों से लगभग 7.687 लाख रुपये लोन किस्तों के रूप में लिए और रसीद नहीं दी।

इसके बाद आरोपी उपभोक्ताओं से लोन खत्म करने के लिए 4.50 लाख लेकर फरार हो गया। पुलिस ने धारा 420/470/471 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आरोपी लोकेश मित्तल निवासी पिथौरागढ़ को इंदिरा मार्केट सेक्टर 27 नोएडा यूपी से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी टीम में एसआई संजय सिंह, कांस्टेबल जरनैल सिंह, सतेंद्र सुयाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed