{"_id":"5b7ee71542c7924671663be9","slug":"on-the-brink-of-demolition-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमंतड़ पुल ध्वस्त होने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमंतड़ पुल ध्वस्त होने की कगार पर
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त होने की कगार पर झूला पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार हो रही बारिश से रमंतड़ और मायल को जोड़ने वाला पैदल पुल ध्वस्त होने की कगार पर है। ग्रामीणों ने पुल को शीघ्र ठीक कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
रमंतड़ और मायल को जोड़ने वाले इस पुल से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण आवाजाही करते हैं। लगातार हो रही बारिश से पुल के दोनों ओर लगाई गई दीवार के पत्थर गिर रहे हैं। इससे पुल नदी की ओर झुक गया है और पहाड़ी भी दरक रही है। पुल के दोनों ओर का हिस्से ब्लाकों के सहारे टिके हैं, जो खिसक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का एक तरफ का हिस्सा कभी भी ध्वस्त हो सकता है। इस पुल से रैतोली, पिलखी, मायल, गुरना, रीठा, नैनीगांव के बच्चे मुवानी इंटर कॉलेज जाते हैं। रामगंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण श्याम सिंह, दान सिंह भंडारी, नरेंद्र कार्की, मुकेश कुमार, प्रधान मुवानी मंजु देवी, प्रधान मायल नीमा देवी, रवि मारकुना, बसंत चौसाली, किशोर सिंह, भवान सिंह, गणेश सिंह, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, कुंवर सिंह, भरत सिंह, कुंदन सिंह, महेंद्र सिंह, राकेश चंद ने बताया कि पुल को बने करीब 19-20 साल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पुल से आवाजाही बेहद खतरनाक हो गई है।
विज्ञापन