फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On a personal level also affect the dairy business

निजी स्तर पर दुग्ध व्यवसाय करने वाले भी प्रभावित

Sat, 03 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 03 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
On a personal level also affect the dairy business
डीडीहाट नगर में गांव से लाया दूध बेचते गोविंद सिंह - फोटो : अमर उजाला

गांवों के पशुपालकों से दूध एकत्र कर डीडीहाट नगर में बेचने आने वाले मल्लाढुंगा निवासी गोविंद सिंह के काम पर भी नोटबंदी का खासा असर पड़ने लगा है। वह कई दुकानों और घरों में दूध देते हैं, लेकिन इस बार उनको भुगतान प्राप्त करने में बड़ी कठिनाई हो रही है। जिन घरों को उन्होंने महीने भर दूध दिया था, वह भुगतान में या तो टालमटोल कर रहे हैं या फिर दो हजार का नोट दिखा रहे हैं। दो हजार के नोट में से दूध के पैसे काटकर लौटाने के लिए उनके पास छोटे नोट नहीं हैं।

विज्ञापन


गोविंद सिंह ने स्वरोजगार के तौर पर दुग्ध व्यवसाय को चुना था। इससे एक फायदा यह हो रहा था कि गांव के पशुपालकों को दूध का पैसा मिल रहा था और गोविंद सिंह का बाजार तक दूध पहुंचाने का मेहनताना मिल जाता था। वह मल्लाढुंगा से रोजाना पांच किलोमीटर का पैदल सफर तय कर पहले रोड हेड तक आते हैं। वहां से किसी वाहन में बैठकर दूध का केन लेकर डीडीहाट पहुंचते हैं। उनकी दिनचर्या ऐसी है कि वह सुबह करीब दो घंटे के भीतर दुकानों और लोगों के घरों में 35 लीटर दूध बांटकर लौट जाते थे। महीना समाप्त होते ही उनको हर घर और दुकान से दूध का पैसा मिल जाया करता था। इसी रकम को वह पशुपालकों में बांटते और कुछ राशि अपने लिए बचाकर परिवार का खर्चा चलाते थे। आठ नवंबर की रात हुई नोटबंदी का सीधा असर गोविंद सिंह के काम पर भी पड़ गया है।
विज्ञापन


गोविंद सिंह ने बताया कि अधिकांश दुकानों और घरों से महीने के अंत में दूध का भुगतान नहीं मिल पाया। जो लोग भुगतान कर भी रहे हैं तो दो हजार का नोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब काम को रुटीन में ला पाना कठिन हो गया है। जिन पशुपालकों से वह दूध एकत्र करते हैं, उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। गोविंद सिंह का कहना है कि सरकार ने नोटबंदी तो की लेकिन छोटे नोटों की सप्लाई भी रोक दी। इसी से सारी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। उन्होंने कहा कि तत्काल छोटे नोट बैंकों में दिए जाएं, ताकि छोटा काम करने वालों के सामने दिक्कत न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed