फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Om became visible again on Om Parvat due to snowfall in pithoragarh

बर्फबारी से ओम पर्वत पर फिर दिखने लगा ऊँ: बर्फ पिघलने से गायब हो गया था; KMVN कर्मियों ने जारी किया नया चित्र

Mon, 26 Aug 2024 03:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 26 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत फिर से बर्फ से आच्छादित हो गया है। बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर ऊँ का चिह्न फिर दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन
Om became visible again on Om Parvat due to snowfall in pithoragarh
बर्फबारी से ओम पर्वत पर फिर दिखने लगा ऊँ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत फिर से बर्फ से आच्छादित हो गया है। बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर ऊँ का चिह्न फिर दिखाई देने लगा है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में ओम पर्वत की बिना बर्फ की एक फोटो वायरल हो रही है। बर्फ पिघलने की जानकारी से पवित्र ओम पर्वत पर आस्था रखने वाले शिव भक्त निराशा थे। आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों में भी भ्रम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात को उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने से फिर से ओम पर्वत पर बर्फ पड़ गई है। अब यहां ऊँ स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand : बर्फ पिघलने से ओम पर्वत से गायब हुआ ॐ, अब रह गया बस काला पहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नाभीढांग में केएमवीएन के निगम कर्मियों ने ताजा हिमपात के बाद ऊँ चिह्न को अपने कैमरे में कैद किया है। बर्फबारी के बाद ऊँ का चिह्न दिखाई देने से दर्शनों के लिए आने वाले पर्यटकों को निराश नहीं होना पड़ेगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है। इस बार सितंबर, अक्तूबर में यात्रा पर आने वाले पर्यटक ताजा हिमपात का आनंद भी ले सकेंगे।

पहले भी कई बार बर्फ विहीन रहा है ओम पर्वत
वर्ष 1989 से लगातार कैलाश मानसरोवर यात्रा में प्रबंधक और बतौर गाइड जुड़े साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यह पर्वत कई बार बर्फ विहीन रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पर्यावरण और यात्रा से जुड़े लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है। इतना जरूर हुआ है कि यात्रा में वाहनों और हवाई जहाज की आवाजाही से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed