फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Oh sahiba man mero lagi ga ...

ओ साहिबा मन मेरो लागि गै...

Thu, 23 Nov 2017 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 23 Nov 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Oh sahiba man mero lagi ga ...
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

जौलजीबी मेले के समापन की तिथि नजदीक आते ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की ज्यादा धूम मचने लगी है। मेले का सरकारी तौर पर समापन शुक्रवार रात होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इससे पहले बुधवार रात दूरस्थ तांकुल निवासी पुष्पा पुरोहित ने गढ़वाली गीत-ओ साहिबा मन मेरो लागि गै पेश किया तो दर्शक झूमने लगे। भीमराम एंड पार्टी ने छलिया नृत्य की जबर्दस्त प्रस्तुति दी। छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुत नृत्य-नाटिका को खूब सराहना मिली।

विज्ञापन


रात में हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी ने सामाजिक विषयों पर कटाक्ष करते हुए कई प्रस्तुतियां दी। उन्होंने फिल्मी कलाकारों की हूबहू आवाज निकालकर लोगों को हैरत में डाल दिया। छलिया नृत्य के दौरान लोग झूमने लगे और इनामों की बौछार कर दी। लोकगायक नारायण सोराड़ी ने कुमाऊंनी और नेपाली गीत प्रस्तुत किए। जौलजीबी मेले के समापन की तिथि नजदीक आते ही अब सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंच रहे हैं। जौलजीबी मेले का सरकारी तौर पर शुक्रवार रात समापन हो जाएगा और सरकारी विभागों के स्टाल हट जाएंगे। अलबत्ता मेले में अस्थायी दुकानें इस माह के अंत तक लगी रहेंगी और व्यापारिक गतिविधियां जारी रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं, तहसीलदार आईबी मल्ल और सीओ विमल आचार्य पूरी रात मेला स्थल पर डटे हुए हैं। प्रशासन का मुख्य ध्यान मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण बिष्ट, करन थापा और शंकर दत भट्ट ने किया। इस दौरान शकुंतला दताल, कानूनगो पीडी अवस्थी, खीमानंद भट्ट, हुकुम सिंह धामी, घनश्याम पैंतोला, सुरेंद्र धामी, लीला बनंग्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी को पहला स्थान मिला
जौलजीबी मेले में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीजीआईसी धारचूला प्रथम, जीआईसी जुम्मा द्वितीय एवं एंजल्स कान्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। विधायक हरीश धामी ने प्रथम स्थान प्राप्त दल को सात हजार रुपये, द्वितीय को पांच हजार और तृतीय को तीन हजार रुपये नकद इनाम दिया। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हर स्कूल को एक-एक हजार रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed