फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Officials will visit today Khotila

आज खोतिला का दौरा करेंगे उच्चाधिकारी

Fri, 07 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 07 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Officials will visit today Khotila
भूस्खलन प्रभावित खोतिला में इस तरह धंस रही दीवारें - फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन की चपेट में आए खोतिला कस्बे की स्थिति का जायजा लेने के लिए शनिवार को प्रदेश सरकार के सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी के नेतृत्व में उच्चाधिकारी पहुंचेंगे। खोतिला में जमीन दरकने का क्रम बंद नहीं हुआ है। रास्तों के किनारे और भूकटाव रोकने के लिए बनाई गई दीवारें धंसने लगी हैं। मलबा लगातार महाकाली में पट रहा है। इससे नेपाल के बंगाबगड़ गांव को भी खतरा होने लगा है। नदी का रुख नेपाल की तरफ हो रहा है। नदी बंगाबगड़ गांव की जमीन को काटती जा रही है।

विज्ञापन


तहसील प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि अधिकारी शनिवार को यहां आकर सारी स्थिति का जायजा लेंगे। इधर, खोतिला में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। गांव की पेयजल लाइन भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। तहसीलदार आईबी मल्ल ने कहा कि फिलहाल रास्तों को बंद किया गया है। खोतिला के जिन चार परिवारों को खतरा हो रहा है, उनको शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि सुरक्षा के उपाय तत्काल किए जाएं और टूटे रास्तों की मरम्मत की जाए, ताकि स्कूली बच्चों के लिए परेशानी न हो। पूरे इलाके में अभी दहशत का माहौल है। जिन स्थानों पर जमीन फट गई है, उसके दरकने का खतरा पैदा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed