फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Officials should give top priority to passenger comfort

Pithoragarh News: यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी

Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Apr 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Officials should give top priority to passenger comfort
आदि कैलाश यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत : सूचना विभाग
पिथौरागढ़/धारचूला। आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम विनोद गोस्वामी ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा मार्गों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, यात्रा मार्गों की मरम्मत करने एवं अन्य तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं भी जानीं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पेयजल, विद्युत, दूरसंचार, खाद्यान्न और परिवहन आदि सुविधाएं बहाल कर दी गईं हैं। कहा कि 30 अप्रैल से इनर लाइन पास जारी होंगे और शिव धाम में कपाट दो मई को खुले जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने यात्रियों के लिए मार्ग पर बनाए गए शेड आदि का भी निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि बर्फबारी के दौरान जो शेड क्षतिग्रस्त हो गए थे, उन्हें यात्रा शुरू होने से पहले ठीक करा लें। कहा कि आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा धार्मिक महत्व के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। प्रशासन यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं यादगार बनाने का प्रयास कर रहा है। स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन टीम आपसी समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।


बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग

डीएम ने वाइब्रेंट विलेज कुटी के निवासियों के साथ बैठक कर यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। कुटी के पूर्व सरपंच सुभाष सिंह कुटियाल ने गांव में लगे जिओ के मोबाइल टावर में नेटवर्क नहीं आने की बात कही। उन्होंने बीएसएनएल का टावर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed