{"_id":"6818f065bbaf8e99a50cf725","slug":"officials-arrived-to-inspect-the-road-connecting-the-base-hospital-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-127462-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क के निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी
Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भूधंसाव से बंद सड़क का एडीएम और एसडीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने लोनिवि को जल्द सुरक्षात्मक कार्य करते हुए सड़क पर आवाजाही सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा कि भू-धंसाव के कारणों का भी पता लगाया जाए।
जीजीआईसी के पास बीती जनवरी में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण शुरू होते ही बेस अस्पताल और चंडाक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़कें भूस्खलन से खतरे की जद में आ गई थीं। तीन दिन पूर्व इन सड़कों को बचाने के लिए नींव की खोदाई शुरू हुई तो यहां फिर से भूस्खलन हो गया। बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क धंस गई जिसके बाद यहां आवाजाही बंद करनी पड़ी है। तीसरे दिन एडीएम योगेंद्र सिंह और एसडीएम सदर वैभव कांडपाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
एडीएम ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सड़क पर जल्द आवाजाही शुरू की जाएगी। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को जल्द सड़क की सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूधंसाव के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने लोनिवि से सड़क की शुरुआत में मोड़ का चौड़ीकरण करने को भी कहा। वहां जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर, लोनिवि के एई दिनेश जोशी आदि थे। संवाद