फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Officers succeeded in persuading villagers of Ranti

रांथी के ग्रामीणों को मनाने में सफल रहे अधिकारी

Tue, 02 Apr 2019 10:47 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Tue, 02 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
Officers succeeded in persuading villagers of Ranti
धारचूला के रांथी में मतदान को लेकर अपील करती स्वीप की टीम। - फोटो : पिथौरागढ़
सड़क सुविधा से वंचित लोकसभा चुनाव बहिष्कार पर अड़े धारचूला विकास खंड के रांथी ग्राम सभा के ग्रामीण आखिरकार अधिकारियों की मान मनोव्वल के बाद मान गए हैं। अलबत्ता ग्रामीणों ने चुनाव के बाद सड़क का कार्य शुरू न होने पर फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


 10 हजार की आबादी वाले गांव रांथी के ग्रामीण सड़क की समस्या से परेशान थे। ग्रामीणों को तहसील आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते उन्होंने इस बार लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। रांथी में 1612 पुरुष और 1554 महिला कुल 3166 मतदाता हैं। मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत तहसीलदार वीसी मुनगली, स्वीप के जिला सह समन्वयक एआर दताल, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता नवीन चंद्र जोशी, एई महेश्वर आर्या, लोनिवि के एई जेपी पांडेय रांथी पहुंचे और उन्होंने रुठे ग्रामीणों को मनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई की ओर से बताया कि तवाघाट से रांथी तक 20 किमी सड़क निर्माण के लिए 1647.98 लाख रुपये स्वीकृत हैं। डामरीकरण के लिए 215.37 लाख रुपये स्वीकृत हैं। चुनाव की आचार संहिता के बाद सड़क निर्माण और अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे। गांव में संचालन करते हुए स्वीप के सह समन्वयक एआर दताल ने ग्रामीणों से मतदान में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शत प्रतिशत मतदान की भी शपथ ली। इस मौके पर लेखपाल नंदन लाल जमक्वाल, ग्राम प्रधान लीला धामी, पूर्व प्रधान भानी राम, मदन सिंह, तिलकराज, नंदा देवी, मंजू धामी, चतुर सिंह, प्रदीप सिंह धामी, धन सिंह, दीवान सिंह, मदन सिंह, दान सिंह, बहादुर सिंह समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed