फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Offer to put Uttarakhand's culture on the big screen

उत्तराखंड की संस्कृति को बड़े पर्दे पर उतारने की पेशकश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Offer to put Uttarakhand's culture on the big screen
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बॉलीवुड में अपनी कलाकारी का लोहा मनवा रहे सिनेमा अभिनेता संजय मिश्रा से मिलने पर्वतीय महासंघ के महासचिव गणेश जोशी लखनऊ से डीडीहाट पहुंचे। उन्होंने संजय मिश्रा से उत्तराखंड की संस्कृति को बड़े पर्दे पर उतारने की पेशकश की।
विज्ञापन

सिनेमा अभिनेता संजय मिश्रा पिछले चार दिनों से यहां अपनी ससुराल आए हुए हैं। संजय मिश्रा से मुलाकात के दौरान पर्वतीय महासंघ लखनऊ के महासचिव गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति और लोककथाएं बेहद रोमांचित करतीं हैं। यहां के कई वीर सैनिकों की कहानियां किताबों तक ही सीमित हैं। उत्तराखंड खोज के निर्देशक जगजीवन कन्याल ने भी संजय मिश्रा से उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्र को बड़े पर्दे तक पहुंचाने की पेशकश की। संजय मिश्रा के साथ आए निर्देशक दोस्त राजेश ने भी रिवर्स पलायन संबंधी अगला प्रोजेक्ट उत्तराखंड के इसी इलाके में फिल्माने का भरोसा दिया। इस दौरान समाजसेवी गिरीश चुफाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed