फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   O Nanda Sunanda is the god you are

ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए

Sat, 04 Nov 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 04 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
O Nanda Sunanda is the god you are
अस्कोट मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

मल्लिकार्जुन महोत्सव के दूसरे दिन भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोहाघाट के भैरव राय एंड पार्टी के कलाकारों ने कुमाऊंनी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कां छ तेरो जलेबी को डाब गाने पर दर्शक थिरक पड़े। कलाकारों ने जै भोला जै भगवती नंदा, ओ नंदा सुनंदा तू दैण है जाए आदि गानों से माहौल में रौनक ला दी। भैरव राय एंड पार्टी के कलाकारों ने हास्य नाटक ‘न मिली नौकरी’ की प्रस्तुति से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

विज्ञापन


चार दिनी महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। महोत्सव का संचालन शिक्षक गोविंद भंडारी ने किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिनका उद्घाटन मुख्य अतिथि अस्कोट के थानाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान ने किया। प्रतियोगिता में मशाल दौड़ का नेतृत्व जीआईसी अस्कोट की प्रिया बसेड़ा ने किया।
विज्ञापन


100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के ऋषि कोहली ने पहला, केबीएस पाल मेमोरियल स्कूल के सुजल पंत ने दूसरा, योगेश भंडारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अस्कोट प्रथम की प्रियंका पहले, चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल की काजल टम्टा दूसरे, प्राथमिक विद्यालय ऊंचाकोट की आयुषि तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर खुली दौड़ में जीआईसी अस्कोट के देवेश पाल, चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के कपिल कुमार और समीर ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय अस्कोट प्रथम के राहुल कुमार ने पहला, दीपक कुमार ने दूसरा और विजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में चिल्ड्रन पैराडाइज पब्लिक स्कूल की खुशबू वर्मा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय अस्कोट प्रथम की आयुषि, राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की आकृति पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को समापन पर पुरस्कृत किया जाएगा। महोत्सव के समापन तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed