फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   NSUI blasts school and statue of district administration

एनएसयूआई ने फूंका स्कूल और जिला प्रशासन का पुतला

Sat, 01 Dec 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
NSUI blasts school and statue of district administration
पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

नगर के टकाना में स्कूल बस से कुचलकर हुई बच्चे की मौत में लापरवाही का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई ने स्कूल और जिला प्रशासन का पुतला फूंका। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई नहीं होने और पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं देने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


शनिवार को नगरपालिका तिराहे पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद पुतला दहन करते हुए प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने कहा कि जिस तरह से नर्सरी में पढ़ने वाला एक मासूम स्कूल गेट के पास बस से कुचला गया, उससे साबित हो गया है कि बच्चे अपने ही स्कूलों में सुरक्षित नहीं हैं। कहा कि निजी स्कूलों द्वारा यातायात नियमों में मनमानी की जा रही है। छात्र नेताओं ने जिला प्रशासन पर भी अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


कहा कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। गंभीर लापरवाही पर भी प्रशासन की ओर से महज खानापूर्ति कर दी जाती है। प्रदर्शन और पुतला फूंकने वालों में सूरज वल्दिया, ऋषभ कल्पासी, शुभम कापड़ी, जगदीश धामी, गोपाल मेहता, राहुल, अनुराग बसेड़ा, छात्र संघ कोषाध्यक्ष रमेश बिष्ट, दीपक सौन, निखिल सार्की, संदीप कुमार, संगीता,  प्रियंका, डौली, निकिता, पूजा, पारुल, शुभम कार्की आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed