{"_id":"5702ba904f1c1bc25cc812f2","slug":"nss-youth-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी शक्ति देशहित में लगाएं युवा : सुब्बाराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी शक्ति देशहित में लगाएं युवा : सुब्बाराव
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस का युवा सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मेडिटेशन सेंटर चौकोड़ी में सोमवार से पांच दिनी राष्ट्रीय एकता और सद्भावना शिविर शुरू हो गया है। इसमें पहुंचे राष्ट्रीय युवा योजना (एनएसएस) के निदेशक डॉ. एसएन सुब्बाराव ने युवाओं का आह्वान किया है कि वह अपनी शक्ति को देश के काम में लगाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं में अपार क्षमता और शक्ति होती है। यदि इसे सही दिशा मिल जाए तो उसका बड़ा सदुपयोग हो सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के लिए गौरव की बात है कि यहां पर युवाओं की संख्या अन्य देशों से ज्यादा है। युवा इस देश को परम वैभव दिला सकते हैं।
विज्ञापन
सर्वधर्म प्रार्थना के बाद शिविर की गतिविधियां शुरू हुईं। यूपी सरकार के प्रमुख सचिव अजय पांडे ने डॉ. सुब्बाराव का परिचय दिया और युवाओं को जागृत करने की उनकी क्षमता की जानकारी दी। दीपक भट्ट ने बीएसएफ के डीआईजी बीएस टोलिया की उपलब्धियां बताईं। डीआईजी टोलिया ने युवाओं से अपील की कि वह नशे से दूर रहें। अपने लक्ष्य को पहचानें, समाज के लोगों को नई राह दिखाने का काम करें। स्कूल के निदेशक वीरेंद्र सिंह पाल ने कहा कि यह जिले के लिए स्वर्णिम अवसर है कि इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस शिविर के बेहतर परिणाम सामने आएंगे। कार्यक्रम में एनएसएस के ट्रस्टी डॉ. आरसी गुप्ता, राजस्थान के हनुमान सहाय शर्मा, धर्मेंद्र भाई, देवाशीष मजूमदार, पंकज झाला, करुणाकरन, सलाखा बिष्ट, नेत्रपाल सिंह, नंदनी नायक आदि पांच दिनों तक युवाओं को प्रेरणा, व्याख्यान देंगे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, गोपू महर समेत देश के विभिन्न प्रांतों से 300 युवा थे।
विज्ञापन