{"_id":"5808f6aa4f1c1b453d7028fb","slug":"now-the-dust-debris-disturbed-by-those-khotila","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब धूल, मलबे ने किया खोतिला वालों को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब धूल, मलबे ने किया खोतिला वालों को परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खोतिला जाने वाले रास्ते में उड़ रहे धूल के गुबार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूस्खलन प्रभावित खोतिला गांव के लोग अब नई मुसीबत से घिर गए हैं। गांव के लिए पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क की कटिंग के दौरान निकल रही धूल और मलबा गांव से आने-जाने वालों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। ठीक उसी पैदल रास्ते पर यह मलबा गिर रहा है जहां से लोग आवाजाही कर रहे हैं। धूल के गुबार करीब एक किलोमीटर दूर तक फैल रहे हैं। सबसे बड़ी आफत स्कूली बच्चों के लिए हो गई है। स्कूल पहुंचने से पहले ही उनके कपड़े धूल से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
इधर, खोतिला के नजदीक के पहाड़ से मलबा और पत्थर गिरने का क्रम अभी जारी है। लोगों को पैदल आवाजाही के लिए चार किलोमीटर दूर से घूमकर आना पड़ रहा था, लेकिन दो दिन से इस रास्ते पर धूल और मलबा पट गया है। अब पीएमजीएसवाई की टीम ठीक उसी स्थान पर सड़क की कटिंग करते हुए पहुंच गई है, जहां से लोगों का पैदल रास्ता है। गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल, कृष्ण सिंह नपलच्याल, मुन्नी देवी, जगदीश बुदियाल, फल सिंह नबियाल, हयात सिंह आदि ने बृहस्पतिवार को इस मामले की जानकारी एसडीएम आरके पांडे को दी।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार को सख्त हिदायत दी जा रही है कि वह मलबा पैदल रास्ते की ओर न फेंके। एसडीएम ने बताया कि खोतिला के लिए नई पेयजल लाइन का निर्माण तीन दिन में पूरा हो जाएगा और पेयजल के लिए अस्थायी व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि खोतिला के लिए पैदल रास्ता और मोटर सड़क दोनों के निर्माण का काम चल रहा है। यह काम जल्द पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन