फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now people in the valley areas are also suffering from the heat

Pithoragarh News: अब घाटी वाले क्षेत्र भी गर्मी से तप रहे लोग

Fri, 16 Jun 2023 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Jun 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Now people in the valley areas are also suffering from the heat
पिथौरागढ़/थल। सीमांत जिले में एक ओर जहां कुछ जगहों पर मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है वहीं घाटी वाले इलाकों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में सुबह से ही तेज धूप पड़ रही है। दोपहर 12 बजे तक तो बाजार में भी चहल-पहल रही लेकिन इसके बाद सन्नाटा पसर गया। दोपहर बाद तापमान भी 32 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हवा भी पूरी तरह बंद रहने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर रामगंगा घाटी इलाके में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। थल में सुबह से ही प्रचंड गमी पड़नी शुरु हो गई। दोपहर तीन बजे पारा 34 डिग्री को पार कर गया। शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म रहा। वातावरण में आद्रता महज 37 प्रतिशत दर्ज की गई। मुवानी, जौलजीबी, झूलाघाट, तीतरी बगड़, धारचूला, पीपली, घाट आदि जगहों पर भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। इधर, बनबसा में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed