फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now Nwali officials announced boycott

अब न्वाली वालों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया

Wed, 18 Jan 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Now Nwali officials announced boycott
चुनाव बहिष्कार का ऐलान करने जिला मुख्यालय पहुंचे न्वाली गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे गांवों के लोग लगातार चुनाव बहिष्कार का एलान करते जा रहे हैं। बुधवार को कनालीछीना विकासखंड के न्वाली गांव के लोगों ने जिला मुख्यालय आकर जिलाधिकारी को लिखित में यह सूचना दी है कि गांव के लोग 15 फरवरी को वोट डालने नहीं जाएंगे। ग्राम प्रधान लीला जोशी समेत अन्य ग्रामीणों की ओर से डीएम को दिए गए पत्र में कहा गया है कि न्वाली गांव में पेयजल का गंभीर संकट बना है।

विज्ञापन


गांव के लिए डुंगरी से 1982 में पानी की जो योजना बनी थी वह एक वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हो गई है। एक साल से इस योजना में पानी नहीं चल रहा है। जल निगम ने योजना का निर्माण करने के बाद इसे ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया था, लेकिन इतनी लंबी योजना की मरम्मत करने के लिए ग्राम पंचायत के पास धनराशि नहीं है। न्वाली ग्राम पंचायत में 80 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय के 70 और जूनियर हाईस्कूल के 80 विद्यार्थियों को भी गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजना की मरम्मत के लिए यदि तत्काल धन उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो चुनाव बहिष्कार किया जाएगा। गांव का कोई भी व्यक्ति 15 फरवरी को वोट डालने नहीं जाएगा। प्रधान के साथ हरी राम, नैन राम, संतोष कुमार, सतीश कुमार, रेवाधर जोशी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed