{"_id":"5c8a87e4bdec221429018bbd","slug":"notice-to-four-shopkeepers-on-obstructing-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चार दुकानदारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्य में बाधा डालने पर चार दुकानदारों को नोटिस
Thu, 14 Mar 2019 10:34 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मिठाई का सैंपल लेते खाद्य विभाग के अधिकारी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व पर मिलावटी सामान बेचने की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। बृहस्पतिवार को टीम ने कनालीछीना से लेकर डीडीहाट तक 40 दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। कनालीछीना बाजार में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का विरोध करने पर छह दुकानदारों को सरकारी कार्य में बाधा डालने का नोटिस जारी किया गया है।
जिला खाद्य अभिहित अधिकारी डॉ.आरएस कठायत के निर्देशन में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कनालीछीना में दुकानों से खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग लेनी शुरू की। इसी दौरान कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया।
इस पर खाद्य अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने पर छह दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया। इसके बाद टीम ने ओगला, भागीचौरा, डीडीहाट में 40 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दूध, मिठाई, तेल, मसाला का एक-एक और कोल्ड ड्रिंक के दो नमूने लिए। गंदगी और खाद्य पदार्थ ढककर नहीं रखने पर 34 दुकानदारों को नोटिस दिया गया और साफ सफाई का ध्यान रखने और सामग्री ढककर रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टीम में जिला खाद्य अधिकारी विपिन कुमार, भगवत उपाध्याय, कृष्ण कुमार शामिल थे। डॉ.कठायत ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।