फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Notice to four in fraud of more than 1.5 crore

Pithoragarh News: डेढ़ करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी में चार को नोटिस

Thu, 24 Aug 2023 10:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Notice to four in fraud of more than 1.5 crore
पिथौरागढ़। नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से एक करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पिथौरागढ़ पुलिस ने चार लोगों को दिल्ली जाकर नोटिस दिया। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

15 जुलाई 2023 को बजेटी निवासी जगदीश चंद्र ने पुलिस को तहरीर दी कि धनेश लोहिया और सोनी लोहिया निवासीगण बिण और पंकज निवासी अज्ञात ने सात लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर 59 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जिसके बाद धारा- 420 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने धनेश कुमार लोहिया और सोनी लोहिया को धारा- 41(क) सीआरपीसी का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने 21 अगस्त को पंकज सिंह सामंत (30) निवासी बपरौला दिल्ली को छतरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पंकज सिंह और धनेश लोहिया ने पिथौरागढ़ में 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर एक करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जिनके खिलाफ जाजरदेवल और जौलजीबी में मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को इस मामले में कार्तिक चौधरी निवासी नवाबगंज आजाद मार्केट दिल्ली थाना बाड़ा हिंदू राव जिला नॉर्थ दिल्ली, योगिता निवासी शास्त्रीनगर न्यू दिल्ली थाना सुभद्रा कॉलोनी, सतिन वर्मा निवासी शालीमार बाग दिल्ली जिला नॉर्थ दिल्ली और नीरज सिंह कन्नौजिया निवासी शालीमार बाग जिला नॉर्थ दिल्ली के नाम सामने आए। एसआई जावेद हसन ने सभी का साइबर सेल के माध्यम से पता लगाकर उन्हें धारा- 41(क) का नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed