{"_id":"5773fd224f1c1bde3a79b384","slug":"not-even-a-month-after-the-open-road-pyyanpudi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी नहीं खुली पय्यांपौड़ी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह बाद भी नहीं खुली पय्यांपौड़ी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 29 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
पय्यांपौड़ी सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के बलुवाकोट से पैय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क एक माह बाद भी नहीं खुल पाई है। सड़क पर जगह-जगह मलबा पटा है। कई जगह सड़क बह गई है, जिससे पय्यांपौड़ी क्षेत्र में राशन के साथ ही सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री नहीं पहुंच पा रही है, नतीजतन क्षेत्र में इन सबकी जबरदस्त किल्लत पैदा हो गई है।
विज्ञापन
बलुवाकोट से पैय्यांपौड़ी जाने वाली सड़क तीन स्थानों पर पूरी तरह बह गई है। बारिश के दौरान 24-25 मई को सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। लोनिवि ने अब तक सड़क को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। सड़क बंद होने से पय्यांपौड़ी क्षेत्र के लोग भारी मुसीबत में हैं। क्षेत्र में राशन, सब्जी, खाने-पीने के सामान की कमी हो गई है। लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हैरत की बात है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र में एक महीने से सड़क बंद है, बावजूद इसके कोई सुध नहीं ले रहा है, जबकि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि सड़क बंद होते ही खोलने के तुरंत इंतजाम होने चाहिए। सड़कों को खोलने के लिए मौके पर डोजर और अन्य मशीनें तैनात होनी चाहिए, लेकिन यहां ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
पय्यांपौड़ी गांव वालों ने किया प्रदर्शन
एक महीने से यातायात सेवा ठप होने के विरोध में पय्यांपौड़ी क्षेत्र के लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। बुधवार को पय्यांपौड़ी क्षेत्र के लोगों ने युवक मंगल दल के अध्यक्ष जीवन ठाकुर के नेतृत्व में पय्यांपौड़ी में लोनिवि और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ठाकुर का कहना था कि इतने लंबे समय से सड़क बंद है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। क्षेत्र में राशन, सब्जी के साथ ही रसोई गैस की भारी किल्लत हो गई है। सस्ते गल्ले का राशन इलाके में नहीं पहुंच रहा है। युवक मंगल दल अध्यक्ष के साथ ही प्रदर्शन में शामिल दिलीप सिंह, पान सिंह, तुला राम, दुर्गा सिंह, भीम सिंह, पुष्कर सिंह, पंकज जोशी, जितेंद्र बोरा, पुष्कर राम ने कहा कि यदि सड़क तुरंत नहीं खोली जाती और सड़क की मरम्मत नहीं की जाती है तो इलाके के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में नोटा का बटन दबाएंगे।