{"_id":"572b80634f1c1b98745cceea","slug":"no-wheat-from-ration-shops-two-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की दुकानों में दो महीने से गेहूं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की दुकानों में दो महीने से गेहूं नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 05 May 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने खाद्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो महीने से सभी सरकारी सस्ते-गल्ले की दुकानों में गेहूं उपलब्ध न होने से कार्ड धारकों में रोष है। बृहस्पतिवार को गेहूं न मिलने से परेशान कार्डधारकों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। लोगों ने दोनों महीने का गेहूं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता ललित सिंह पांगती के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस वर्ष एक ओर सूखे से गेहूं की फसल चौपट हुई है। वहीं सस्ता-गल्ला दुकानों में दो महीने से गेहूं नहीं पहुंचा है। कहा कि अन्य स्थानों के सस्ते-गल्ले की दुकानों में गेहूं बांटा जा रहा है, लेकिन थल क्षेत्र के एक भी सरकारी राशन की दुकान में गेहूं नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
अन्त्योदय, बीपीएल कार्डधारक बाजार से महंगा आटा और गेहूं खरीदने में सक्षम नहीं हैं। सरकारी राशन की दुकान में गेहूं मिलने पर कुछ समय तक परिवार का गुजारा चल जाता है लेकिन दो महीने से गेहूं न देकर वह भी छीन लिया गया है। प्रदर्शन करने वालों में ललित सिंह पांगती, सुरेंद्र सिंह पांगती, सतीश चंद्र जोशी, कालू राम, संजय चंद, कमला चंद, करम राम, आन राम, रामी राम, ममता देवी, भावना देवी, प्रिया चंद, देवकी देवी, गोकुल कांडपाल आदि थे।
विज्ञापन