{"_id":"5fb3fb478ebc3e9bdf462c85","slug":"no-water-in-dharchula-pithoragarh-news-hld404280127","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारचूला में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने विभाग में लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारचूला में पानी की समस्या को लेकर लोगों ने विभाग में लगाए ताले
विज्ञापन
धारचूला में कुटी खेड़ा के लोगों जल संस्थान कार्यालय में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पेयजल संकट से जूझ रहे कुटी खेड़ा के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को बताने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मंगलवार को सभासद प्रेमावती कुटियाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार खैर के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद दफ्तर में ताले भी लगा दिए। उन्होंने कहा कि वह पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों को उनकी समस्या से लेना-देना नहीं है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख होशियार ने कहा कि कई बार अवगत कराने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ। जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष राहुल राठी ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता की। इसके बाद जल संस्थान के अधिकारियों ने सात दिन में व्यवस्थाएं सुचारु करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने। कहा कि तय समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में बीरेंद्र गर्ब्याल, मंजू कुटियाल, बेला शर्मा, बिंदु देवी, कुसुमा देवी, सीता देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी, पूर्णिमा देवी, आनंदी देवी, सरिता देवी, मथुरा देवी, रं यूथ फोरम अध्यक्ष हरीश कुटियाल शामिल रहे।
विज्ञापन
जल संस्थान के जेई सुरेंद्र सिंह थापा का कहना है कि पुरानी पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई है। शीघ्र ही जो लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, उनका सुधार किया जाएगा और पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। प्रदर्शन करते।