फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   No roads, no ambulance: Snakebite victim killed by the system

न सड़क, न एंबुलेंस : सांप ने काटा, व्यवस्था ने मार डाला

Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
No roads, no ambulance: Snakebite victim killed by the system
फोटो-07 पीटीएच 02 पी-कुंदन लाल। फाइल फोटो।
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। पहाड़ की मजबूरी और बदहाल व्यवस्था की एक और दर्दनाक कीमत जमतोला के 50 वर्षीय कुंदन लाल को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। सर्पदंश का शिकार हुए कुंदन को जब तक अपनों के कंधों और डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने एक हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया।
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे जमतोला के ताल निवासी कुंदन लाल पुत्र गुंसाई राम को बीते बृहस्पतिवार देर शाम सात बजे के करीब सांप ने डस लिया। परिजन और ग्रामीण डोली के सहारे उन्हें लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। बदहाल रास्ते पर डेढ़ किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पर पैदल और इसके बाद पांच किलोमीटर की जर्जर सड़क पर वाहन से सफर कर घायल को रात करीब 8:45 बजे बनकोट तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां से उन्हें 14 किलोमीटर दूर पीएचसी गणाई पहुंचाया गया जिसमें रात के 10 बज गए। बमुश्किल घायल पीएचसी पहुंचे तो कुछ समय बाद ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने में बहुत देर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंदन सिंह मेहता ने कहा कि अस्पताल देरी से पहुंचने में कुंदन को काल के गाल में समाना पड़ा। यदि गांव तक सड़क होती तो समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। ऐसे में शायद उनकी जान बच सकती थी। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम है तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता का लगाया आरोप
प्रधान चंदन सिंह मेहता ने बताया कि घायल को पीएचसी पहुंचाने पर किसी स्वास्थ्य कर्मी ने उसे रिसीव नहीं किया। परिजनों को खुद स्ट्रेचर लाकर घायल को बिस्तर तक पहुंचाना पड़ा। ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स ने दूरी बनाए रखी और केवल निर्देश दिए। बाद में आए डॉक्टर ने भी परिजनों को कैंची थमाकर पट्टी हटाने को कहा। जब परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई, तो उन्होंने अभद्रता की और पुलिस में शिकायत की धमकी देते हुए बाहर जाने को कहा। प्रधान मेहता ने अस्पताल के स्टाफ से मरीजों से उचित व्यवहार करने की मांग की है।


...............
सर्पदंश से घायल को देरी से अस्पताल लाया गया। मुझ पर और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाए आरोप निराधार हैं। मैं दिन-रात मरीजों को देख रहा हूं।- डॉ. शशांक शेखर कविदयाल, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पीएचसी गणाई गंगोली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article