{"_id":"5fb3fa858ebc3e9bf96c615f","slug":"no-road-in-bansbagad-pithoragarh-news-hld4042792144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसबगड़ सड़क के भारी वाहनों के लिए खुलने में लगेगा एक माह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसबगड़ सड़क के भारी वाहनों के लिए खुलने में लगेगा एक माह का समय
विज्ञापन
नाचनी-बांसबगड़ सड़क में दीवार निर्माण के काम में लगे मजदूर।
- फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। आपदा के चार माह बीतने के बाद भी पीएमजीएसवाई नाचनी- बांसबगड़ सड़क को भारी वाहनों के लिए नहीं खोल सकी है। क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में भारी वाहनों के लिए सड़क बनने में एक माह का समय लगने की संभावना है।
जुलाई में आई आपदा से नाचनी-बांसबगड़ सड़क नाचनी से सात सौ मीटर आगे दुर्गा मंदिर के पास क्षतिग्रस्त हो गई थी। लगभग 35 मीटर सड़क का आधा हिस्सा सिमगढ़ नदी के कटाव में बह गया था। तब से इस सड़क में हल्के वाहन ही आ जा रहे हैं। बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से ठप है। इसके चलते राशन, निर्माण सामग्री सहित अन्य सामान की आपूर्ति में भी दिक्कतें हो रही हैं। इस अलावा यह सड़क बेलसा, हुपुलि, झिलोड़ी, दुलियाबगड़ में कई स्थानों पर धंसी है। तल्ला भैंसकोट निवासी सामाजिक कार्यकर्ता दुर्योधन दसौनी ने बताया कि सड़क के बदहाल होने से आवागमन में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस सड़क में हल्के वाहन तो दूर, दोपहिया वाहन चलाने योग्य भी नही है। इससे क्षेत्र की 25 हजार की आबादी को यातायात, दैनिक उपयोगी वस्तुओं आदि पर अधिक व्यय करना पड़ रहा है।
सड़क जिस स्थान पर धंसी है, वहां पर दीवार निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दीवार बनने में लगभग एक माह का समय लगेगा। बांसबगड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क सुधार की डीपीआर शासन को भेजी है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
देवेंद्र कुमार, अवर अभियंता, पीएमजीएसवाई।