{"_id":"646a5a093e8fa11c26034b17","slug":"no-repair-of-damaged-roads-pithoragarh-news-c-8-1-146766-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: क्षतिग्रस्त मार्गों का नहीं हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: क्षतिग्रस्त मार्गों का नहीं हुआ सुधार
Sun, 21 May 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 21 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पियाना वार्ड के सरस्वती विहार कालोनी में क्षतिग्रस्त रास्तों में इस तरह खुले पड़े हैं पानी के नल
पिथौरागढ़। नगर के पियाना वार्ड में क्षतिग्रस्त मार्गों का अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पियाना वार्ड के सरस्वती विहार कॉलोनी में जल संस्थान ने पानी की लाइन बिछाई थी। इसके चलते मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। कई स्थानों पर अब भी पानी के नल खुले पड़े हैं। इनमें दोपहिया वाहन फिसलकर आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। इन मार्गों पर पैदल आवाजाही के अलावा दिनभर दोपहिया वाहन दौड़ते हैं। इसके अलावा भवनों की निर्माण सामग्री ढुलान के लिए घोड़े-खच्चरों का संचालन भी होता है। बावजूद इसके क्षतिग्रस्त रास्तों का सुधार करने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने नगरपालिका से क्षतिग्रस्त रास्तों का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन